हल्द्वानी : हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता और उसके साथ बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे और खेतों में बटाईदारी का काम करते थे।
जानकारी के मुताबिक, जय सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उनके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

परिजनों में छाया मातम
इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और आरटीओ विभाग लगातार दावे करते हैं, लेकिन ऐसे हादसे उन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने की वजह से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाए। सड़क पर स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
