हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में बीती शाम से चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की सवा फिट की मूर्ति को खंडित होने की घटना को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाई को अमल में लाते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है आज होलिका ग्राउंड के पास भक्त प्रहलाद की मूर्ति को खंडित होने को लेकर जमा हुए लोगों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे जहां एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि कल रात हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हीने बताया आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल किया है।
आरोपी सोनू कुमार टेंट हाउस कर्मी है जो साजसज्जा का काम करता है। मूल रूप से सोनू कुमार दरभंगा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।वही मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट आप वाजपेई ने बताया की जन भावनाओं को देखते हुए होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जा रहा है इसके आदेश जल्दी जारी कर दिए जाएंगे।इसी क्रम में आज नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर होली का ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग एरिया घोषित कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

