हल्द्वानी- हल्द्वानी में भारी जलभराव के बाद मैहर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला नगर निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने नगर निगम के मुखानी क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक योजना पर काम करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश द्वारा नगर निगम की योजनाओं को फाइलों में डंप करने और शहर में जलभराव के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराए जाने के बयान पर बीजेपी मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने विधायक सुमित हृदयेश पर सीधा हमला किया। मेयर ने कहा कि शहर में जलभराव का बड़ा कारण अतिक्रमण है और खुद कांग्रेस विधायक नहर को पाट कर उसके ऊपर पार्क बनाकर अतिक्रमण कर रहे हैं, यदि उन्हें नगर निगम को आइना दिखाना है तो सबसे पहले अपने खुद के अतिक्रमण को तोड़े नहीं तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। मेयर ने कहा कि नगर निगम ने पहले ही अतिक्रमण तोड़ने के लिए समय दिया हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 

