Haldwani news शहर के बीचो-बीच हीरा नगर में लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर झड़प की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, रविवार को हल्द्वानी के हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों में जूतमपैजार हो गई। डंडों से लैस लड़कियों के गुट ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हल्द्वानी कोतवाली के हीरानगर चौकी स्थित पुलिस योगा पार्क के आस-पास रहने वाले लोगों की मानें तो रविवार दोपहर ढलते वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क पहुंचे थे।
यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। गनीमत रही कि इस मारपीट कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए। बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है ।मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
