हल्द्वानी। यहां ताज चौराहे के पास स्थित नया बाजार में रविवार शाम भयंकर आग धधक गई। नया बाजार स्थित बाटा शोरुम के सामने दुकानों में लगी आग मैं शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो दुकानें पूरी तरह खाक हो गई हैं जबकि फायर ब्रिगेड की पहुंचने से पहले ही आग ने तीसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि बाटा शोरूम के सामने स्थित दुकान में करीब 8:00 बजे आग़ की लपटे दिखाई देना शुरू हुई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विशाल रूप लेना शुरू कर दिया और थोड़ी ही देर में पूरी दुकान आग़ की जद में आ गई। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी लगातार फोन किया जाता रहा मगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां करीब 9:00 के आसपास पहुंची। तब तक दो दुकानें आग में पूरी तरह जल चुकी थी और आग की लपटों ने तीसरी दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया।
आग लगने के कारण बाजार में अपरा तफरी का माहौल है और आग लगने वाली दुकान के आस पास की दुकानदार इस बात को लेकर चिंतित थे कि आग़ की लपटे उनकी दुकानों तक न पहुंचे। आग़ इतनी विकराल थी कि अगल-बगल की दुकानदार बद हवास से दिखाई दिए और वह इस स्थिति में भी नहीं थे कि पानी डालकर आग बुझाई जा सके। खबर लिखी जाने तक आज की लपटे उठाना जारी थी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में थी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही है। मौके पर नगर निगम की जेसीबी को भी बुलाया गया है। आग लगती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड लगभग 9 बजे यहां पहुंची। तब तक आग ने चार दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि एक जूते की दुकान, एक अटैची की दुकान, एक कपड़े की और साथ में गांधी आश्रम भी स्वाहा हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
