हल्द्वानी : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के दौरान प्राप्त इनपुट के आधार पर जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस निरंतर संयुक्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि में हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में तीन टीमें बनाकर एक साथ छापेमारी की गई और ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत 40 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, संदिग्ध तरीके से विचरण करने आदि के क्रम में मेडिकल करवाने उपरांत पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।
रविवार को नगर मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई, एस पी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर बी एस भंडारी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्रमोद शाह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार कोतवाली हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थाना थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी के साथ तीन टीम बनाकर कोतवाली हल्द्वानी एवं थाना मुखानी अंतर्गत कमलुवागांजा, फतेहपुर, कटघरिया, आम्रपाली इंस्टीट्यूट के पास, रिलायंस मॉल के पीछे, ब्लॉक, लालडांट, ट्रांसपोर्ट नगर, रामपुर रोड आदि क्षेत्रों में ऑपरेशन मजनू के तहत कार्रवाई की गई। नैनीताल पुलिस एवं जिला प्रशासन का उक्त अभियान देर रात्रि तक भी जारी रहा। ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत लगातार की जा रही कार्यवाही से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है। जहां पहले शाम होते ही सड़कों के किनारे शराबियों और नशेड़ियों का जमावड़ा दिखाई देता था वही अब शाम के बाद ठेलों पर वीरानी छायी रहती है, जिससे उक्त कार्यवाही के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे है परिणाम स्वरूप आम नागरिकों द्वारा इसे सराहा जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ 

