दिनांक 12.11.2024 से दिनांक 27.11.2024 तक जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में सेना द्वारा की जा रही प्रादेशिक सेना भर्ती के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक सेना द्वारा जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती में दिनांक 20.11.2024 से दिनांक 23.11.2024 तक उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, जिनमें इन दो राज्यों से अत्यधिक संख्या में अभ्यर्थियों के प्रतिभाग किये जाने की सम्भावना है।
इस सम्बन्ध में कमान अधिकारी, 111 पैदल वाहिनी (प्रा०से०) कुमाऊं द्वारा 56 ए०पी०ओ० द्वारा अपने पत्र संख्या- 102802/A दिनांक 19.11.2024 से अवगत कराया गया है कि उत्तरप्रदेश के अभ्यर्थियों के लिये दानपुर (बिहार) में आयोजित सेना भर्ती रैली जो स्थगित हो गयी थी, वह अब दिनांक 26.11.2024 से 01.12.2024 तक आयोजित की जा रही है। इस सम्बन्ध में सेना द्वारा उत्तरप्रदेश के अभ्यर्थियों को उक्त भर्ती रैली के सम्बन्ध में भी सूचित कराये जाने का अनुरोध किया गया है। (प्रति संलग्न)
अतः उक्त के कम में अनुरोध है कि कृपया आपके जनपद से सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली में प्रतिभाग किये जाने हेतु पिथौरागढ़ आने वाले उत्तरप्रदेश के अभ्यर्थियों को उक्तानुसार दानपुर (बिहार) में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली के सम्बन्ध में भी सूचित किये जाने हेतु यथावश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
