- ओलिंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पहुंचे हल्द्वानी खिलाड़ियों ने किया जोरदार स्वागत।
हल्द्वानी (नैनीताल)- पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने कोच व माता-पिता के साथ आज हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचने पर लक्ष्य सेन का खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया.एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्य सेन अपने माता पिता के साथ हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बड़े दुख है कि मैं भारत के लिए गोल्ड नहीं ला पाया,कहा लेकिन मेरा प्रयास रहेगा की आगे मैं भारत के लिए गोल्ड लाऊ।
लक्ष्य सेन ने कहा कि जिस प्रकार से भारत के लोगों का प्यार मुझे पेरिस के अंदर और पेरिस के बाहर दिखाई पड़ा मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन मैं अपने देश के लिये गोल्ड नहीं ला सका इसका मुझे दुख है। वही उनके पिता ने कहा कि मैं अपने बेटे का पिता होने के साथ-साथ कोच भी हूं। बताया कि लक्ष्य जब गोल्ड नही ला पाया तो वह काफी मायूस और रोया था। उसका कहना था जिस प्रकार से भारत का नेतृत्व बैडमिंटन एकल में मैंने किया मुझे पूरी आशा थी कि मैं भारत को बैडमिंटन में गोल्ड दिलाऊंगा लेकिन मैं उसमें खरा नहीं उतर पाया। लेकिन मैं अपनी जो भी कमी रही उसको पूरा करूंगा।
वहीं उत्तराखंड पुलिस की तरफ से लक्ष्य को नौकरी देने का भी ऑफर आया है लेकिन लक्ष्य ने अभी तक उसका कोई भी जवाब नहीं दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

