हल्द्वानी : आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कर विभिन्न पक्षो के बीच की समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान किया।
जनसुनवाई में आयुक्त श्री रावत ने ई-रिक्शा स्वामी ईश्वर प्रसाद को एजेन्सी से 10 हजार की धनराशि वापस दिलाई।जनसुनवाई में ईश्वर प्रसाद निवासी तीनपानी हल्द्वानी ने बताया कि उनके द्वारा यात्री एजेन्सी ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी से 27 मई 2024 को ई-रिक्शा 1,87000/रूपये में क्रय किया था। जिसकी एक वर्ष की वारंटी दी गई थी जिसमें आन्तरिक पार्ट्स व टूटफूट एजेन्सी के द्वारा किया जाना था, लेकिन 6 माह के बाद ई-रिक्शा एजेन्सी में मरम्मत हेतु भेजा गया, एजेन्सी द्वारा ऑरिजनल पार्ट्स के स्थान पर डुप्लीकेट पार्टस डाल दिये गये जिससे ई-रिक्शा में बार-बार खराबी आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी द्वारा बाजार से ई-रिक्शा रिपेयरिंग करवाया गया जिसमें उनके 10 हजार धनराशि व्यय हुई।
श्री ईश्वर प्रसाद ने ई-रिक्शा के पार्ट्स जो मरम्मत के उपरान्त बदलवाये गये आयुक्त के सम्मुख प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि वह मजदूर है और बैंक की किस्त भी देनी है। श्री प्रसाद ने आयुक्त सेे ई-रिक्शा मे मरम्मत में लगी 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से वापस दिलाने की मांग की।
आयुक्त के सम्मुख जो पार्ट्स प्रस्तुत किये गये वह सही कम्पनी के नही पाये गये। आयुक्त ने मौके पर 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से ईश्वर प्रसाद को वापस देने के निर्देश दिये साथ ही आयुक्त ने आरटीओ संदीप सैनी को शहर में सभी ई-रिक्शा एजेन्सी के जांच के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
अमलतास सोसाइटी हल्द्वानी कालोनी वासियों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि उनको कालोनी में एजीएम करानी है जिसमें कालोनाईजर द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि एजीएम कराने में कोई विरोध उत्पन्न करता है उसके विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित को दिये।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार
देहरादून : CM धामी क़ी सख्ती, पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान
हल्द्वानी: ट्रकों से बैटरी चुरा कर कबाड़ी को बेचते थे, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर सीएम धामी का तोहफा, खटीमा सिविल कोर्ट में नए चैम्बर का उद्घाटन
उत्तराखंड: खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
उत्तराखंड की महिलाओं ने किया कमाल, पहाड़ी उत्पादों से बन रहीं आत्मनिर्भर
उत्तराखंड: देहरादून में सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान
उत्तराखंड: यहाँ घर की नौकरानी पर 4 सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, रहन-सहन बदलने से शक
उत्तराखंड:(Job Alert) एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर
उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली, IG कुमाऊं ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित 
