डीएवी स्कूल की अध्यापिका आज विश्व के सबसे लंबे कवि सम्मेलन में आज करेंगी काव्य पाठ
हल्द्वानी – दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन हिंदी कीवैश्विक यात्रा बुलंदी पर, अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक अनवरत जारी है। इस सम्मेलन को बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसे हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। उक्त आयोजन में डीएवी स्कूल हल्द्वानी की अध्यापिका मुन्नी पंत आज रात 8 बजे से काव्य पाठ करेंगी।
मुन्नी पंत के लेख व कविताएं कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं । पूर्व इनको हिंदी में लेखन के लिए आकाशवाणी केंद्रों द्वारा भी सम्मानित किया गया है। बुलंदी संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी और संरक्षक कवि पंकज प्रकाश द्वारा इस विश्व रिकॉर्ड को सफल बनाने के लिए दुनिया भर के सैकड़ों कवियों को आमंत्रित किया है। यह संस्था निस्वार्थ भाव से कलाकारों को मंच प्रदान करती है। इससे पहले भी 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन का आयोजन करके इस संस्था ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 

