🔸 उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान🔸
नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक-14.01.2024 को समय प्रातः 09:00 बजे से समाप्ति तक लागू रहेगा।
बडे वाहनों का डायवर्जन
▪️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को पंचायतघर/शीतल होटल / टीपी नगर ति० होते हुए तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट ति० से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स ति० होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️भीमताल / नैनीताल की ओर से आने वाले एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त बड़े वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहे से पनचक्की चौराहे से लालडॉट बाईपास होते हुए कालाढूंगी रोड में भेजा जायेगा।
▪️भीमताल / नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन ति० काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
▪️गौलापुल/रेलवे कासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
🔸 रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन🔸
▪️रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / निजी / सिडकुल की बसों को शीतल होटल / टीपी नगर ति० से डायवर्ट कर तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति० काठगोदाम से
हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
▪️बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति०, काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसो को लालडॉट ति० से होते हुए पनचक्की ति० से हाईडिल/कॉलटैक्स ति० से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा। शोभा यात्रा के केमू स्टेशन से आगे जाने पर रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली समस्त बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा।
▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टे० ति० से तिकोनिया होते हुए हाईडिल ति० नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडॉट से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा। शोभा यात्रा के तिकोनिया से केमू स्टेशन के मध्य होने पर समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड / रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा। शोभा यात्रा के केमू स्टेशन
से आगे जाने पर रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली समस्त बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा।
▪️केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली केमू बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा। शोभा यात्रा के तिकोनिया से केमू स्टेशन के मध्य होने पर समस्त केमू, की बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा।
🔸 छोटे वाहनों का डायवर्जन🔸
▪️बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गाँधी इण्टर कॉलेज ति० से डायवर्ट कर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल ति०/कालटैक्स ति० नैनीताल रोड / भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा। कालाढूंगी तिराहा से समस्त वाहनों को कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा / नबावी रोड तिराहा होते हुए पनचक्की ति० से हाइडिल ति०/कालटैक्स ति० से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए पनचक्की ति० से कॉलटैक्स ति० /हाईडिल ति० होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे /हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा / लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा।
नोट- शोभा यात्रा का मार्ग जेल रोड तिराहे से कालाढुंगी चौराहे तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रहेगा व कालाढुंगी चौराहे से तिकोनिया तक मुख्य मार्ग के बाई ओर रहेगा । भोलानाथ स्टैण्ड कालाढूंगी रोड से संचालित होने वाले टैम्पू ई-रिक्शा को बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड के सामने रोड के बाई ओर से संचालित किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान 
