- दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में नए सत्र (2025-2026) स्पेनिश भाषा की शुरुआत की जाएगी
हल्द्वानी, 25.03.2025: दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने छात्रों को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और उनकी बहुभाषी क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से स्पेनिश भाषा पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। यह पहल स्कूल में पहले से संचालित फ्रेंच और जर्मन भाषा पाठ्यक्रमों की निरंतरता में की गई है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि नई भाषाओं का ज्ञान छात्रों के लिए न केवल शैक्षिक बल्कि भविष्य के लिहाज से भी लाभकारी होगा। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि, “हम अपने छात्रों को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। स्पेनिश दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है, और इसकी शिक्षा से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर मिलेंगे।”
विद्यालय में स्पेनिश भाषा की कक्षाएं अनुभवी शिक्षकों द्वारा संचालित की जाएंगी, जिससे छात्र न केवल भाषा सीखेंगे, बल्कि स्पेनिश संस्कृति और परंपराओं से भी परिचित होंगे। इस नई पहल से छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
