हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिले के सभी उपजिला अधिकारियों को महिला व बालिकाओं के सुरक्षा के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में खाली पड़े भवनों,भूखंडों और प्लाटों का निरीक्षण भूखंडों स्वामियों से सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया है कि विगत दिनों में किये गये जन समस्या निराकरण शिविरों, स्थल भ्रमणों एवं बालिकाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशालाओं के दौरान यह संज्ञान में आया कि नगरीय क्षेत्रों आबादी/आवासीय कॉलोनियों के अन्तर्गत रिक्त पड़े भूखंडों (प्लॉट) जिनकी भूस्वामी द्वारा पर्याप्त देखभाल नहीं की जा रही है, रिक्त भूखंडों (प्लॉट) की आड़ में नशा करने वाले व्यक्तियों द्वारा असमाजिक गतिविधियां, रास्ते के गुजरने वाली महिलाओं (बच्चों / बालिकाओं/छात्राओं) एवं जनसामान्य को तंग किये जाने के साथ-साथ अभद्र टिप्पणियां की जाती है। जिस कारण क्षेत्र में भय का माहौल एवं महिलाओं / बालिकाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।
किसी के अंतर्गत जिलाधिकारी ने जिले के सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस/नगर निकायों से समन्वय करते हुए उक्त प्रकार के भूखंडों को चिन्हित कर सम्बन्धित भू-स्वामियों को सूचित करते हुए, उनके माध्यम से तारबाड़, सी.सी.टी.वी., पर्याप्त लाईटिंग आदि सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करवायें एवं संयुक्त टीम के साथ इन क्षेत्रों का निरन्तर निरीक्षण कर उक्तानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुवे कार्यवाही करे। इसके अलावा उक्त निर्देशों का पालन न करने वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सुसंगत प्राविधानों के अन्र्तगत कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
