हल्द्वानी : भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी ने हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में अवैध खनन की डंपिंग और तेज गति से मौत बनकर दौड़ रहे ट्राली और डंपरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि, राजपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट वाली रोड पर धड़ल्ले से अवैध खनन की डंपिंग करके ट्राली और डंपर भरान करके सड़क पर खुले आम दौड़ रहे हैं। आम जनता खास तौर पर बच्चों की जान माल का लगातार खतरा बना हुआ है। आबादी को खतरे के साथ साथ इस अवैध खनन की डंपिंग और खनन से कटान होने के कारण बरसात के मौसम में राजपुरा क्षेत्र समेत हल्द्वानी नगर को भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है।
भाकपा माले ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से मौका मुआयना करके अवैध खनन की डंपिंग और मौत के रूप में दौड़ रहे ट्रॉली डंपरों पर रोक लगाने की मांग की, जिससे जनता राहत महसूस करे। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, माले राज्य स्थायी समिति सदस्य के के बोरा, अफ़सर अली आदि शामिल थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
