हल्द्वानी- नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी- नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

हल्द्वानी: नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में कालाढूंगी रोड पर सफाई अभियान के दौरान फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की टीम ने रोड किनारे बनी अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में मिला-जुला असर देखा गया। जहां कुछ लोगों ने अभियान का समर्थन किया, वहीं कुछ दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने इसे लेकर असंतोष भी जाहिर किया। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए यह आवश्यक कदम है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें