हल्द्वानी/लालकुआं- लालकुआं में 137 दिन से धरने पर बैठे सेंचुरी पेपर मिल से निकाले गए श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य विधायक सुमित हृदयेश पहुंचे जहां उन्होंने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया और 10 दिन के भीतर मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाना चाहिए नहीं तो नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में 10 दिन बाद वह स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर सेंचुरी मिल के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे।
और उसके बाद सभी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और सेंचुरी मिल होगी। दरअसल सेंचुरी पेपर मिल द्वारा 137 दिन पूर्व 20 से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को निकाल दिया गया था जिसके बाद से वह निरंतर आमरण अनशन कर रहे हैं वही कई बार की वार्ता होने के बावजूद मिल प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते उन्हें नहीं लिया गया लिहाजा अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 10 दिन की चेतावनी दी है 10 दिन के भीतर अगर कर्मचारियों को भीतर नहीं लिया गया तो हरीश रावत सिंह सेंचुरी के खिलाफ बाहर धरने पर बैठेंगे।
वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मिल प्रबंधन को कर्मचारियों की मांगों को सुनना चाहिए और मिल प्रबंधन की हठधर्मिता ऐसी ही रही तो उनको मजबूरन सेंचुरी मिलकर खिलाफ धरने पर बैठना होगा और आर पार की लड़ाई लड़नी होगी और फिर केवल कर्मचारियों का ही मुद्दा नहीं होगा। सेंचुरी मिल से निकलने वाले प्रदूषण और तमाम अन्य मुद्दे भी इस धरना और आंदोलन में सम्मिलित किए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
