हल्द्वानी। आज हल्द्वानी स्थित श्यामा गार्डन बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल द्वारा आगामी सागठनिक कार्यक्रमों के निमितः एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री तरूण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व जिला प्रभारी श्री खिलेन्द्र चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन व सामूहिक वंदेमातरम् गान के साथ शुभरंभ किया।
राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने जिले से आए समस्त पदाधिकारियो को आगामी सागठनिक कार्यक्रमो का महत्व बताते हुए उनसे पूर्ण मनोयोग से लगकर इन कार्यक्रमो को सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने का आवाहन किया। उन्होने उत्तराखण्ड राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के निमितः कार्यकर्ताओ से अभी से कमर कस कर बूथ स्तर पर अधिक गतिशील होकर संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिले में हो रहे मण्डल प्रशिक्षण वर्गों की भी समीक्षा की वह इन वर्गो को संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशो के तहत सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री तरूण बंसल ने आगामी 21 मार्च को राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी में होने जा रहे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की विधानसभावार योजना रचना पर चर्चा की।
बैठक में विधायक कालादूँगी श्री बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्य, विधायक लालकुआँ डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विधायक भीमताल श्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर श्री जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट श्री दिनेश आर्य, श्री दीपक मेहरा, श्री नवीन वर्मा, श्रीमती शान्ति मेहरा, श्री शंकर कोरंगा, श्रीमती रेनु अधिकारी, मण्डी परिषद अध्यक्ष श्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व मंत्री श्री गोबिन्द सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक श्री नवीन दुम्का, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री श्री रंजन बर्गली व श्री विनीत अग्रवाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
