नैनीताल- नैनीताल जिले में खनन में समतलीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल चल रहा है और खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिसकी बानगी आज देखने को मिली जब प्रशासन और खनन विभाग के द्वारा छापेमारी में बड़े पैमाने पर समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन के खेल का खुलासा हुआ है दरअसल जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी व उप जिलाधिकारी कालाढुंगी रेखा कोहली द्वारा ग्राम सेमलचौड़ व पत्तापनी में स्वीकृत समतलीकरण अनुज्ञा में अनियमितताओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सेमलचौड़ में 03 व पत्ता पानी मे 02 अनुज्ञाधारक के कार्य बन्द पाए गया। हिम्मत सिंह पुत्र करतार सिंह ग्राम पत्ता पानी का मौके पर कार्य बन्द पाया गया व अनुज्ञाधारक द्वारा कुल 135792 घन मीटर पर अवैध खनन किया गया है जिस पर 10 करोड़ 45 लाख 59हजार 840 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। साथ ही सुभाष चन्द्र पुत्र टीका राम ग्राम सेमलचौड़ का भी मौके पर कार्य बंद पाया गया व अनुज्ञधारक द्वारा कुल 174400 घन मीटर पर अवैध खनन किया गया है जिस पर 13 करोड़ 42 लाख 88 हजार 4400 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।
ग्राम सेमलचौड़ के अनुज्ञाधारक कृपाल सिंह व करम सिंह का कार्य मौके पर बन्द पाया गया तथा गड्ढो को भरा नहीं गया है। इस सम्बंध में संबंधित को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर सर्वेक्षक ऐश्वर्य शाह, अरुण कुमार देवरानी अन्य उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
