Bajpur News – उत्तराखंड में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है सबसे ज्यादा अपराधों का ग्राफ उधम सिंह नगर में देखा जा रहा है जहां लगातार अपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला बाजपुर से सामने आया है जहां स्टोन क्रशर की हिस्सेदारी के विवाद में आधी रात को गोलियां तड़तड़ाईं जिसमें एक की मौत हुई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको हायर सेंटर भेजा गया है वहीं घटना के बाद से बाजपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है ।
बाजपुर में मंगलवार की आधी रात को पिपलिया गांव में एक स्टोन क्रशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चलने लगी वारदात में एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से अस्पताल और बाजपुर में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह का पिपलिया गांव स्थित एक स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।आरोप है कि जैसे हो डोर बेल बजाई घर के अंदर से तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।
सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तजिंदर सिंह, मोहित व हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश 
