- अतिथि शिक्षक दो अगस्त से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे
देहरादून : दो साल से नियमितीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे अतिथि शिक्षकों ने जल्द ठोस कार्यवाही न होने पर एक बार फिर आंदोलन का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी दो अगस्त से सभी अतिथि शिक्षक कार्यबहिष्कार करते हुए देहरादून आ जाएंगे।
भट्ट ने कहा कि वर्तमान तबादला सत्र की वजह से करीब दो हजार अतिथि शिक्षक प्रभावित हो गए हैं। स्थायी शिक्षकों के तबादले की वजह से उनको वर्तमान तैनाती से हटना पड़ रहा है। नौ साल से एलटी और प्रवक्ता के पदों पर सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के लिए अब तक सरकार ने गंभीरता से नहीं सोचा। कई बार विभाग और सरकार के सामने अतिथि शिक्षक अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कोई काम नहीं हो रहा है। इसलिए, सभी अतिथि शिक्षकों को दो अगस्त को देहरादून आने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
