- डिग्री कॉलेजों के 186 प्राध्यापकों का तबादला
हल्द्वानी। राज्य के डिग्री कॉलेजों के 186 प्राध्यापकों का तबादला कर दिया गया है। उपसचिव उच्चशिक्षा ब्योमकेश दुबे की ओर से तबादला सूची उच्चशिक्षा निदेशालय को भेजी गई है। जिसमें प्राध्यापकों के अनुरोध व अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किए गए हैं। प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि राज्य के डिग्री कॉलेजों में तबादला एक्ट के तहत शासन स्तर से प्राध्यापकों स्थानांतरण की सूची जारी की गई है। जिसके तहत प्राध्यापकों के सुगम से दुर्गम, अनुरोध के आधार पर व अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किए गए हैं। राज्य के 46 सुगम डिग्री कॉलेजों में तैनात प्राध्यापकों को दुर्गम डिग्री कॉलेजों में तैनाती दी गई है। जबकि 71 प्राध्यापकों को दुर्गम से सुगम डिग्री कॉलेजों में भेजा गया है। कुछ प्राध्यपाकों को अनुरोध के आधार पर एक डिग्री कॉलेज से दूसरे कॉलेजों में स्थानांतरित किया गया है।
- हल्द्वानी के कॉलेजों को मिले 15 प्राध्यापक
नई तबादला सूची के मुताबिक महिपाल सिंह को बेरीनाग से, मनोज पाठक को गणाई गंगोली से, माया जोशी को पिथौरागढ़ से, दिनेश चन्द्र को रानीखेत कॉलेज से एमबीपीजी हल्द्वानी, बसंती नेगी को रानीखेत से हल्दूचौड़ कॉलेज, दीपा नंदा को रानीखेत से, रोहित जोशी को रानीखेत से एमबीपीजी हल्द्वानी, बुसरा मतीन को रानीखेत से हल्द्वानी शहर, पूनम आर्या को रानीखेत से महिला कॉलेज, रूचि हरीश आर्या को मोरी कॉलेज से हल्द्वानी शहर, मंजरी जोशी को शीतलाखेत कॉलेज से महिला कॉलेज, दीपक कुमार को गोपेश्व से हल्द्वानी शहर, ऋतु मित्तल को लोहाघाट कॉलेज से एमबी हल्द्वानी, अनीता सिंह को लोहाघाट से हल्दूचौड़ कॉलेज, राजीव मिश्रा को पिथौरागढ़ से एमबी हल्द्वानी व रूपकिशोर द्विवेदी को पिथौरागढ़ से एमबी कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
