हल्द्वानी :(बड़ी खबर) समाज कल्याण की ओर से नवी और दसवीं के छात्र भी छात्रवृत्ति में होंगे शामिल, ऐसे करे आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : समाज कल्याण विभाग की ओर से केन्द्र सरकार की पीएम यशस्वी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति दी जाती है। पहले पूर्वदशम छात्रवृत्ति का लाभ हेतु ओबीसी के विद्यार्थी ही पात्र थें। पीएम यशस्वी योजना के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों के साथ सामान्य वर्ग के गारीब परिवार के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो सकेगा।


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया इस वर्ष से राज्य में पहली बार पूर्वदशम कक्षा 9 व 10 के ईबीसी के छात्रों को भी शामिल किया गया है। इस श्रेणी में सामान्य जाति के आर्थिक रूप से वंचित विद्यार्थी आते हैं। हालांकि योजना में केवल सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र ही लाभ ले सकते हैं। साथ ही विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपये तक ही होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति के रूप में चार हजार रूपये की धनराशि मिलती है। पीएम यशस्वी योजना के तहत इस वर्ष से पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए ओबीसी के साथ ईबीसी वर्ग के छात्रों को शामिल किया गया है। उक्त योजनान्तर्गत पात्र छात्र-छात्रायें NSP Portal (scholarships.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें