- SSP NAINITAL के निर्देश पर स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण
अनियमितता पाये जाने पर 06 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 60,000 का जुर्माना व 01 स्पा सेंटर करवाया बंद
*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल* के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 08-03-2025 को *उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स* के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा *हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएँ पाई गईं-
1. कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर-
The your spa, The golden spa, Forever spa, The releaxe unisex spa,
इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया । इन अनियमितताओं के कारण इन चारो सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।
- काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- Divine Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था, स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और ना ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है और स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।
3- Green tea luxury spa centre को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था । इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का चालान किया गया।
इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।पुलिस टीम-
1- उप नि० मन्जू ज्याला
2- हे० का० भूपेंद्र सिंह
3- का० महेंद्र भोज
4- म० का० लता
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 

