उत्तराखंड…बाघ के हमले में महिला की मौत, bjp विधायक ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार रात को पौड़ी जिले के नैनीडांडा क्षेत्र के जमुण गांव में एक बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

विधायक ने लिखा, “मन बहुत व्यथित है। विकासखंड नैनीडांडा के ग्राम जमुण में बाघ ने एक महिला को निवाला बना लिया है।” उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कॉर्बेट पार्क के निदेशक से सहायता एवं सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया।
महिला जब घर में काम कर रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हमलावर बाघ था या गुलदार। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे पौड़ी जिले के कई इलाके इन जंगली जानवरों के लिए खतरा बन चुके हैं।
भा.ज.पा. विधायक दिलीप रावत इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र से पहले कहा था कि वह तब तक सदन में नहीं जाएंगे जब तक वनाधिकार पर चर्चा नहीं कराई जाएगी। विधायक ने इसे उत्तराखंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए इस पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता जताई थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
