Haldwani News: झोलाछाप डाॅक्टरों की खबरें तो आपने सुनीं ही होगी। अब झोलाछाप हकीम भी हल्द्वानी शहर में अपनी दुकान खोलकर बैठ गये है। मामला नगर निगम व पुलिस की टीम के संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान पकड़ में आया। ऊंचापुल स्थित हकीम के दवाखाने को सील कर दिया गया है। साथ ही किरायेदार का पुलिस सत्यापन न करने पर दुकान स्वामी का भी 5000 रुपये का चालान काटा गया है।
सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल व मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा के नेतृत्व में ऊंचापुल स्थित भूरे हकीम के नाम से संचालित हो रहे एक दवाखाने में छापेमारी की। दवाखाने को मो. आसिब नामक व्यक्ति चला रहा था। बताया जा रहा है कि मो. आसिब हकीम बनकर पीलिया, गठिया, पथरी आदि बीमारियों के इलाज के नाम पर दवाइयां दे रहा था। इन दवाइयों का असर मरीजों की किडनी, लीवर पर हो रहा था। इसका खुलासा खून की जांच के बाद हुआ।
ऐसे में लोगों ने इसकी शिकायत कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से की थी। जिसके बाद इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। आज जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो हकीम मो. आसिब कोई वैध कागज नहीं दिखा सका और न ही दवाइयों के बारे में बता सका। जिसके बाद टीम ने दवाखाने से कई दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये। साथ ही दवाखाने को सील कर दिया है। वहीं इस दौरान सामने आया कि दुकानस्वामी ने भी किरायेदार का सत्यापन नहीं किया गया। जिस पर उसका 5000 का चालान काट दिया। मो. आसिब को भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

