उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से सर्वे चौक देहरादून स्थित आई. आर. डी. टी. सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में ग्राम बड़ालू जिला पिथौरागढ़ निवासी और वर्तमान में अल्मोड़ा में रह रहे कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को उनके कुमाउनी कहानी संग्रह ‘हिमुलि परफाम’ के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के तहत बहादुर बोरा ‘श्रीबंधु’ पुरस्कार दिया गया। इसी श्रृंखला में इनके सुपुत्र डॉ. पवनेश ठकुराठी को नवोदित उदयमान सम्मान के तहत गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ पुरस्कार से नवाजा गया।

इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल व संस्थान की निदेशक स्वाति भदौरिया ने प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र के साथ शॉल ओढ़ाकर महेन्द्र ठकुराठी को एक लाख व पवनेश को पचास हजार रुपए का चेक भेंट किया।
ज्ञातव्य है कि विगत कई वर्षों से ये दोनों पिता-पुत्र कुमाउनी भाषा साहित्य के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य कर रहे हैं।

अब तक इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और इन्होंने पूर्व में भी तमाम पुरस्कार व सम्मान हासिल किए हैं। पूर्व शिक्षक होने के साथ-साथ महेन्द्र ठकुराठी अल्मोड़ा से प्रकाशित ‘पहरू’ कुमाउनी मासिक पत्रिका के संपादकीय विभाग में रह चुके हैं और वर्तमान में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। जबकि डॉ. पवनेश ठकुराठी जी. आई. सी. नाई, अल्मोड़ा में प्रवक्ता के पद पर रहते हुए साहित्य सेवा कर रहे हैं।
पिता-पुत्र के एक साथ इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने के चलते कुमाऊं मंडल के तमाम साहित्यप्रेमियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। इनमें ‘पहरू’ के पूर्व संपादक डॉ. हयात सिंह रावत, अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. जगतसिंह बिष्ट, ‘पहरू’ संपादक नीरज पंत, साहित्यकार डॉ. आनंदी जोशी, प्रो. प्रीति आर्या, डॉ. नीरज जोशी, प्रकाश चन्द्र पुनेठा, मंजू पांडेय ‘उदिता’, अमृता पांडेय, किताब कौतिक संयोजक हेम पंत, एडवोकेट जमनसिंह बिष्ट, दिनेश भट्ट और शिक्षक नेता महेश जोशी आदि लोगों के नाम प्रमुख हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
