हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बाल बाल बची जान…….
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब उनकी कार अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों और डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि पूर्व मुख्यमंत्री समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचा, सामने से एक कार ने अचानक कट मारा। चालक ने टक्कर से बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार दूसरी गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर हरीश रावत को सुरक्षित उनके गंतव्य तक रवाना किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से हादसे होते रहते हैं। इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही खुलवा दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए 
