नानकमत्ता में हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत, 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल।
नानकमत्ता (उधमसिंह नगर)- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर दिवाली मनाने के लिए घर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हुई है, जिसमे 4 लोगो की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन श्रमिक घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
नानकमत्ता में ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत⤵️
मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है सभी मजदूर दीवाली मनाने के लिए अपने-अपने घर लौट रहे थे। नानकसागर डेम से पहले मोड पर सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सड़क हादसे मे 4 मजदूरो की मौत⤵️
- बताते चले हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्राली में करीब 7 मजदूर सवार थे जो सभी गंभीर रूप से घायल हुए। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस सेवा को बुलाकर सभी घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुरुमुख और जयवीर पुत्र श्यामलाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही शीशपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही सितारगंज के पास एंबुलेंस में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जयवीर पुत्र धर्मेंद्र, प्रदीप और पुरुषोत्तम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है वहीं पिकअप वाहन चालक की तलाश जारी है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लें संकल्प
उत्तराखंड: मरीजों के बीच अचानक मची भगदड़, इमरजेंसी में घुस आए 15-20 लोग; जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, चार जिलों में अगले कुछ घंटे भारी; अलर्ट जारी
अल्मोड़ा के रवि का नया कमाल, उड़ने वाली कार के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम
उत्तराखंड: वन विभाग की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, इन कारोबारियों पर कड़ी नजर!
उत्तराखंड: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पोल पर चढ़ गई युवती, मच गई अफरा-तफरी
हल्द्वानी – यूक्रेन की महिला को पीछे छोड़ रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का कमाल
मुख्यमंत्री धामी ने किया वेबसाइट का विमोचन, युवाओं और बच्चों को लेकर कही बड़ी बात
उत्तराखंड : इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड : धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित 

