गौलापार ग्रामीण कृषि क्षेत्र के ग्राम पदमपुर रैकुनी एवं ग्राम हरिपुर सिंह में क्रमशः 61 बीघा एवं 50 बीघा कृषि भूमि को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि को अधिग्रहित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीण जनता एवं जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है एवं शासन-प्रशासन को इससे अवगत भी कराया जा चुका है। पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि गौलापार के ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की कार्यवाही से एक तरफ कृषि क्षेत्र प्रभावित होगा दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र का माहौल भी खराब हो जाएगा।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- देवभूमि के इस बेटे के मुरीद हुए पीएम मोदी, वीडियो शेयर कर किया ट्वीट

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि केंद्र सरकार शहरी विकास योजना को शहरी क्षेत्रों में ही लागू करे यदि जन भावनाओं के विपरीत इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र में थोपने का प्रयास किया गया तो इसका पुरजोर ढंग से विरोध किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने मांग की है कि केंद्र सरकार इस योजना पर अविलंब रोक लगाए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की आवासीय योजना का कोई औचित्य नहीं बनता है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- कांग्रेस में सियासी घमासान चरम पर, अब प्रदीप टम्टा ने दिया यह बड़ा बयान


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
