पुरोला। उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फॉरेस्ट गार्ड की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार टौंस वन प्रभाग के ठड़ूग बीट क्षेत्र में बुधवार शाम जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत अपनी टीम के साथ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।
आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद अन्य कर्मचारी अपने घर लौट गए…लेकिन सोहन सिंह रावत वापस नहीं पहुंचे। देर रात तक उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों और विभागीय अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू की।
गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम ने जंगल में खोजबीन की। इस दौरान सोहन सिंह रावत का शव जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान वह पहाड़ी से नीचे गिर गए थे…जिससे उनकी मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सोहन सिंह रावत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हादसे का शिकार हुए। विभाग की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है।
सोहन सिंह रावत के निधन की खबर से उनके गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक मेहनती और जिम्मेदार वनकर्मी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं विभागीय कर्मचारी भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
