रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया गया है।
एसटीएफ के अनुसार गदरपुर क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से कई सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध समूहों, चैट और सामग्री से जुड़े इनपुट मिले। इसके बाद उसके ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान एक पिस्टल, कई कारतूस, डेटोनेटर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी के डिजिटल उपकरणों से कुछ ऐसे संदेश और बातचीत सामने आई हैं…जिनकी गहन तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
एसटीएफ के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे युवाओं को भड़काने और कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने की कोशिशों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन सभी पहलुओं की अभी विस्तृत जांच जारी है।
जांच के दौरान आरोपी के कुछ अन्य राज्यों के लोगों से संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां इन संपर्कों और नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर भी जांच और कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले में मिले सभी डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और गतिविधियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआँ की औद्योगिक पहचान का नया अध्याय: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी के नाम से जानी जाएगी
उत्तराखंड: प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड : यहां छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म
देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी विभागों में होंगी बंपर भर्तियां
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन हायर सेंटर रेफर
देहरादून :(बड़ी खबर) सिलेंडर 192 रुपये सस्ता
कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार।
रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित 
