देहरादून। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों ने बढ़ती लागत के चलते खाने-पीने की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
जहां पहले सस्ती थाली 50 रुपये में मिल जाती थी अब वही 70 रुपये तक पहुंच गई है। पराठों के दाम भी 30-40 रुपये से बढ़कर 60-70 रुपये हो गए हैं। रेस्टोरेंट्स में भी कीमतें बढ़ी हैं। मसाला डोसा, पाव भाजी और पनीर डोसा जैसे व्यंजनों के दाम 20 से 30 रुपये तक बढ़ गए हैं। चाय भी अब 12 से 15 रुपये प्रति कप बिक रही है।
ढाबा संचालकों का कहना है कि वाणिज्यिक सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है। कई लोग ब्लैक में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं। जो सिलिंडर पहले 1700-1800 रुपये में मिलता था अब वह 4000 रुपये तक पहुंच गया है।
गैस की कमी के कारण कई छोटे ढाबे बंद हो गए हैं। कुछ संचालक भट्ठी या वैकल्पिक साधनों से काम चला रहे हैं। गैस खत्म होते ही दुकानों पर ताला लगाना पड़ रहा है, जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन 
