- भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी: मुखानी पुलिस ने शनिवार रात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे व जिला मंत्री गिरीश पांडे को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, तोड़फोड़ और आगजनी की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि भाजयुमो नेताओं ने शुक्रवार को लोगों को एकत्रकर छड़ायल निवासी मॉड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर-दुकान में तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी बाइकों में आग लगा दी। कारोबारी की पत्नी रेहाना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रेहाना ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को उसके पति किसी काम से अपनी दुकान पर काम करने वाली एक महिला के घर गए थे। वहां रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उन
का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपी विपिन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उनके घर के सामने एकत्र किया। 27 सितंबर की दोपहर विपिन व गिरीश के नेतृत्व में लोगों ने उनके घर व दुकान में तोड़फोड़ की। घर के अंदर चाहरदीवारी में रखीं तीन बाइकों में आग लगा दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
