- टिहरी के गांव में गुलदार के हमले में बच्चे की मौत
घनसाली: भिलंगना की हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में रविवार शाम गुलदार ने एक बच्चे को मार डाला। तीन वर्षीय इस बच्चे का क्षतविक्षत शव गांव से करीब दो सौ मीटर दूर मिला। लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी विक्रम घनाता ने बताया कि अपर केमर पट्टी के बनगांव का तीन वर्षीय राजकुमार पुत्र अंकित लाल डेढ़ माह पूर्व पुर्वाल गांव में अपनी नानी के घर आया था। रविवार की शाम राजकुमार घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान करीब साढ़े पांच बजे गुलदार राजकुमार को उठा ले गया। इस पर नानी ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीण तत्काल बच्चे की तलाश में जुट गए। थोड़ी देर बाद
- ■ डेढ़ माह पूर्व अपनी नानी के घर आया था राजकुमार ■ 22 जुलाई को भोन गांव में बच्ची को बनाया था शिकार
बच्चे का अधखाया शव गांव से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। घटना की सूचना पर रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
इससे पूर्व 22 जुलाई को भी पुर्वाल गांव के पास भोन गांव में गुलदार ने नौ वर्षीय बालिका को शिकार बना लिया था। इस पर वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी गुलदार का न तो अब तक शिकार किया जा सका है और न ही पकड़ा जा सका है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
