- जिस नाले में पिता की डूबने से हुई थी मौत, बेटा भी वहीं डूबा
खटीमा। भारत-नेपाल सीमा स्थित वन महोलिया गांव में बुधवार शाम नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पखवाड़े पहले इसी नाले में डूबने से उसके पिता की भी मौत हो गई थी। परिवार में 15 दिनों के भीतर दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
15 दिनों के भीतर पिता-पुत्र की मौत से सदमे में परिवार
वन महोलिया निवासी सुभाष (45) पुत्र रामचंदर की बुधवार शाम को अपने घर के पीछे बहने वाले नाले में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि 26 मार्च को इसी नाले में डूबने से उसके पिता रामचंदर की भी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद सुभाष रस्म पगड़ी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार शाम के समय घर के पीछे बहने
वाले नाले की ओर गया था। वह नाले की गहराई नापने की बात कह रहा था लेकिन इस दौरान वह नाले में डूब गया। परिजनों ने बताया कि उस समय सुभाष घर पर पत्नी के साथ था। पत्नी ने उसे नाले में जाने से रोका लेकिन वह नहीं माना। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। पखवाड़े के भीतर दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुभाष अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
