उत्तराखंड में नई सर्किल दरें लागू करने की तैयारी,26% तक हो सकती है बढोत्तरी।
उत्तराखंड- उत्तराखंड सरकार अगले कुछ दिनों में राज्य भर में संपत्ति लेनदेन के लिए संशोधित सर्किल दरें (Circle Rates) घोषित करने वाली है। सूत्रों के अनुसार, इन दरों में औसतन 26% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वित्त विभाग इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर चुका है और उच्चस्तरीय अनुमोदन की प्रतीक्षा में है।
नियमों में हर साल सर्किल दरों को संशोधित करने की व्यवस्था है। लेकिन पिछले दो साल से दरों का निर्धारण नहीं हो पाया है। वित्त विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष से ही नई सर्किल दरों को निर्धारित करने के लिए कसरत शुरू कर दी थी। सभी जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए थे और कई दौर की चर्चाएं हुईं थी। लेकिन विभिन्न कारणों से दरों का निर्धारण नहीं हो सका। इसकी एक प्रमुख वजह विधानसभा के उपचुनाव और निकाय चुनाव भी माने गए। लेकिन अब वित्त विभाग नई सर्किल दरों को घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जीडीपी की दर के हिसाब से औसतन सालाना आठ फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। पिछले दो साल से सर्किल दरों में संशोधन नहीं हुआ है। इस हिसाब से इस बार इसके 16 फीसदी तक होने का अनुमान है। इसमें पांच फीसदी की दर से महंगाई दर को जोड़ दें तो दो साल में यह 10 फीसदी हो जाती है। इस तरह जीडीपी और महंगाई दर के हिसाब से सर्किल दर करीब 26 फीसदी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि उच्च स्तर से प्रस्ताव पर अनुमोदन का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही वित्त विभाग नई सर्किल दरें घोषित कर देगा।
नए शहरों और कस्बों में जमीनों की दरें बढ़ेंगी
राज्य के जिन इलाकों में पिछले दो-तीन साल में तेजी से अवस्थापना विकास हुआ है। जिन इलाकों में डबल लेन और फोर लेन परियोजनाओं का निर्माण हुआ है या ऐसी नई योजनाएं प्रस्तावित हैं, वहां सर्किल दरों में ज्यादा वृद्धि का अनुमान है। पहले से ही विकसित इलाकों में सर्किल दरों में कमा इजाफा हो सकता है, लेकिन नए इलाकों में वृद्धि दर ज्यादा होने की संभावना है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : नीम करौली बाबा के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नैनीताल में अवैध रेंटल बाइकों पर चला प्रशासन का डंडा, 74 वाहनों के चालान
लालकुआं: विधायक के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल
मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत ट्रेन का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा सर्वे
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने बताया सचिवालय को जनविश्वास का केंद्र, नई कार्यकारिणी को दी बधाई
उत्तराखंड: टेढ़ा गांव की बदहाल सड़कें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मौके पर पहुंचे राहुल सिंह दरम्वाल
उत्तराखंड: हाईवे पर बनेंगे यात्री सुविधा केंद्र, सफर होगा पहले से आसान
उत्तराखंड को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए105 करोड़ स्वीकृत किए
उत्तराखंड में नए आपराधिक कानूनों पर बड़ा अपडेट, अधिकारियों को सख्त आदेश 
