- लालकुआं में जल भराव के बाद भी गंभीर नहीं अधिकारी, विधायक की बैठक में केवल औपचारिकता
हल्द्वानी – बीते दिनों लालकुआं में भारी बरसात के बाद जलमग्न हुई पूरी विधानसभा के लिए विधायक मोहन बिष्ट द्वारा नगर पंचायत सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन आपदा के सीजन में अधिकारी कितने गंभीर हैं इसका उदाहरण बैठक में ही देखने को मिला गया जब कई विभागों के अधिकारी आए ही नहीं। उन्होंने अपने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेज औपचारिकता कर ली, जबकि कई अधिकारी विधायक के सामने अजब गजब बहाने बनाते हुए नजर आए, विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने लगातार अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया लेकिन जनता की समस्याओं के प्रति ज्यादातर अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई दिये। हालांकि मीडिया से बात करने पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट बताया कि इस बार सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया है यदि जल्द धरातल पर जल भराव व आपदा से निपटने के लिए काम होते नहीं दिखाई दिए तो इन अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
बैठक में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने सिंचाई विभाग और वन विभाग को गौला नदी और नंधौर नदी में जल्द से जल्द चैनेलाइजेशन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग को नहर की सफाई करने को कहा गया उसमें भी अधिकारी नहर से निकलने वाले कूड़े को ले जाने को लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दी। उधर बिजली विभाग से लो वोल्टेज की समस्या, और पुलिस विभाग को अवैध शराब की तस्करी और नशे के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देश दिए गए। ज्यादातर अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बैठक में भेजा जिस वजह से जल भराव से निजात दिलाने से लेकर लोगों की समस्या के समाधान के लिए किए जाने वाले कामों में निर्णय होने में भी असमंजस रहा। हालांकि विधायक बार-बार अधिकारियों को आपदा जैसी स्थिति में उनको उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते रहे। लेकिन बैठक अधिकारियों के रवैये से औपचारिकता से महसूस हुई। इस दौरान बैठक में उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गौलापार के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, हल्दुचौड मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, लालकुआं मंडलअध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, रोहित दुमका सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
