नैनीताल: मन में हौसला और कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो लक्ष्य की प्राप्ति होना निश्चित है। अब ओखलकांडा ब्लॉक के दुर्गा दत्त रूवाली ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है, जिन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित हुई पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
बता दें कि दुर्गा दत्त मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के हरीशताल क्षेत्र के ल्वाड़ डोबा गांव के रहने वाले हैं। 20 व 21 फरवरी को राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुर्गा दत्त ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
दुर्गा दत्त मौजूदा समय में रूद्रपुर स्टेडियम के एथलीट कोच हरीश राम से प्रशिक्षण ले रहे हैं और वर्तमान में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में एम•ए• प्रथम वर्ष के छात्र भी हैं। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गांव के ही स्कूल से ही प्राप्त की है।
एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले दुर्गा के माता पिता गांव में ही रहते हैं। उनके पिता त्रिलोचन गांव में किसानी करते हैं और उनकी मां राधा एक गृहणी हैं। दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाकर दो मेडल जीतने वाले दुर्गा यहीं नहीं रुकना चाहते बल्कि भविष्य में अपने देश के लिए भी मेडल हासिल करना चाहते हैं। वह लोगों को यह बताना चाहते हैं कि उनके अंदर कमजोरी नहीं है। हमारी तरफ से उन्हें ढेरों बधाई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
