हल्द्वानी : श्रीमती गीता बैरागी पत्नी श्री किशन बैरागी, निवासी ऋषिकेश द्वारा सुनहरा कालौनी, किच्छा में वर्ष 2012 में श्री सकुन राय से एक 60 गज का भूखण्ड रू0 95,000/-में क्रय किया। परन्तु विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर रजिस्ट्री नहीं की गई। श्री सकुन राय द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत भूखण्ड श्री सुनील ढाली के नाम है। श्री सुनील ढाली द्वारा रजिस्ट्री पर होने वाले व्यय को बचाने के उद्देश्य,श्रीमती बैरागी से दान रजिस्ट्री किए जाने हेतु कहा गया।इस संबंध में श्रीमती गीता बैरागी मांह अप्रैल 2026 में आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री के समक्ष
शिकायत लेकर उपस्थित हुई।
कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा शिकायती पत्र तहसीलदार, किच्छा को प्रेषित करते हुए दोनों पक्षों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान करने उपरांत नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।कुमाऊँ आयुक्त/सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसीलदार, किच्छा द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत विक्रेता श्री सुनील ढाली द्वारा क्रेता श्रीमती गीता बैरागी के नाम पर भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है।

उक्त के उपरांत सोमवार 1 जून 2026 को श्रीमती बैरागी द्वारा कुमाऊं आयुक्त/सचिव, मा० मुख्यमंत्री जी के समक्ष स्वंय उपस्थित होकर उन्हें धन्यवाद दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
