पीसीएस : 13 विभागों में 182 का चयन
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (पीसीएस) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद विभिन्न विभागों के 182 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम के तहत तहत डिप्टी कलेक्टर के नौ पदों पर चयन हुआ है। इसके अलवा पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के10 पदों पर जिला कमांडेंट होमगार्ड के पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) एक, जिला पंचायत राज अधिकारी एक, कार्याधिकारी जिला पंचायत एक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी छह, उप शिक्षा अधिकारी-स्टाफ ऑफिसर विधि अधिकारी 58, परिवीक्षा अधिकारी एक, वित्त अधिकारी और कोषाधिकारी 14, सहायक आयुक्त राज्यकर 16, राज्य कर अधिकारी 53 और सहायक नगर आयुक्त-अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) के सात पदों पर चयन हुआ है।
कोषाधिकारी पर अदिति जैन प्रथम
कोषाधिकारी पद पर अदिति जैन, तितिक्षा जोशी, कमलदीप सिंह पिलखवाल, प्रमोद सती, कृतिका कुलश्री, एनी जोशी, प्रभाकर सिंह परमार, ज्योति बोहरा, सपना चनालिया, ऋतु बिष्ट, बबीता लोवियाल, अंबरीश प्रसाद नौटियाल, अपूर्वा थपलियाल, रविंद्र सिंह तोमर का चयन हुआ है।
सहायक आयुक्त राज्यकर में आस्था अव्वल
सहायक आयुक्त राज्यकर में आस्था अग्रवाल, सौरभ सिंह, योगेश बर्थवाल, इप्सिता रावत, वैभव पाल, खुशबू डोगरा, अजय डबास, शुभम कंडपाल, तारिका सिंह, प्रबुद्ध सिंह, नितिन कुमार, कंचन रावत, हिमांशु चंद्र जोशी, नंदिनी तोमर, पवन कुमार, के. एम. पिंकी का का चयन हुआ है।
–
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला 
