- बदरीपुरी में कड़ाके की ठंड के चलते नदी नाले जमे,ऋषि गंगा भी जमी।
चमोली- गढ़वाल हिमालय के उच्च हिमालई क्षेत्र सहित भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों तापमान शून्य से नीचे चले जाने का असर साफ नजर आ रहा है, बर्फबारी नही होने के कारण जहां जोशीमठ हिमालय की पहाड़ियां खाली नजर आ रही है, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क से सटी पर्वत श्रृंखलाएं हो या जांस्कर घाटी कामेट छेत्र हो बद्रीनाथ सतोपंथ छेत्र हो चारो तरफ बिन बर्फबारी के सूखे पठार नुमा पहाड़ वीरान पड़े नजर आ रहे हैं।
वही बदरी पुरी में ठंड शीतलहर के साथ तापमान में भारी गिरावट आ रही है, आजकल धाम के आसपास के झरने नाले और प्राकृतिक जल श्रोत जम चुके है,यहां सुबह से शाम तक तापमान माइनस से नीचे चला जा रहा है, बदरी पुरी में नील कंठ छेत्र से बहने वाली ऋषि गंगा पर भी ठंड और सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है, ऋषि गंगा भी जम चुकी है,बामणी/पांडुकेश्वर गांव के स्थानीय निवासी राम नारायण भंडारी ने बताया कि बदरी पुरी में जबरदस्त ठंड की वजह से नदी नाले जम रहे है, ऋषि गंगा भी आधा जम चुकी है, बर्फ बारी नही होने से छेत्र में जबरदस्त शीतलहर और ठिठुरन बढ़ी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित 
