cm pushkar singh dhami

धामी सरकार ने बांटे करोड़ों, कई जिलों को मिली विकास की सौगात !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी घियाकोटी क्यार्दा की चली मोटर मार्ग का पुननिर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु 4.16 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही चम्पावत स्थित रणकौची मंदिर के लिए उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा अनुमानित 4.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में पेयजल योजना (नई पाइपलाइन एवं ओवरहेड टैंक) के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, पुलिस लाइन रेसकोर्स में टाइप-2 (ब्लॉक-सी) के 120 आवासों के निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपए तथा लोक सेवा आयोग के भगीरथ आवासीय परिसर में बहुमंजलीय इमारत के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की है। इसके अतिरिक्त आईआरबी द्वितीय वाहिनी, देहरादून परिसर में टाइप-2 के 120 आवासों के निर्माण के लिए 54 करोड़ और राजभवन, देहरादून में बहुउद्देशीय भवन निर्माण (विद्युतीकरण सहित) हेतु 13.73 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

राज्य योजना के तहत रूद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग की छतिग्रस्त दीवारों का पुनर्निर्माण, रैलिंग फिटिंग और मलवा सफाई के लिए 5.22 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, पौड़ी गढ़वाल के चौबटटाखाल विकासखंड के दमदेवल-गडरी मोटर मार्ग के झलपाड़ी तक पुनर्निर्माण और सुधार कार्य के लिए 3.39 करोड़ और चौबटटाखाल के चलकुड़िया-मसमोली-सकलोनी-नौखोली मोटर मार्ग (किमी 9 से 12) के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 3.45 करोड़ रुपए की धनराशि अनुमोदित की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें