नैनीताल : सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त, सड़क निर्माण एजेंसियों को दुर्घटना संभावित स्थानों में सुरक्षा के उपाय तत्काल करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु कड़ाई से प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। रोड सेफ्टी के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्यों के शीघ्रातिशीघ्र प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के भी दिए निर्देश
हल्द्वानी नगर में चौड़े कराए गए सभी चौराहों का तत्काल सौंदर्यीकरण हो जिलाधिकारी
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी
में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु सभी सड़क मार्गों का समय समय पर रोड सेफ्टी ऑडिट किया जाय। जिन सड़क मार्गों पर जहॉ जहॉ अभी भी गढ्ढे भरने व पेंचवर्क कार्य करना शेष रह गया है शीघ्रता से किया जाय। सभी दुर्घटना संभावित स्थानों में बड़े आकार के संकेतक बोर्ड लगाने के साथ ही हिल साइड सेफ्टी हेतु कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन किया जाए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत लालकुंआ से गौलापार तथा रामनगर-काशीपुर मार्ग पर रोड सेफ्टी के उपाय तत्काल करने के साथ ही जिले में अवशेष ब्लैक स्पॉट खत्म करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने हल्द्वानी नगर में चौड़े कराए गए चौराहों में बाइंडिंग का कार्य शीघ्रता से कराने के निर्देश लोनिवि को दिए।
जिला अधिकारी ने कहा की सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग लगातार संयुक्त अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई को बरेली रोड में तीनपानी के पास वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु डिवाइडर एवं साइनेज व अन्य चेतावनी संकेतक बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सड़क किनारे से अनियंत्रित रूप से पड़ी निर्माण सामग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए।उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग को ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग सवारी आदि पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय प्रत्येक चालक से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तू,आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 

