टू व्हीलर चलाकर शहर की यातायात व्यवस्था का हाल जानने निकले जिलाधिकारी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक ही बाईक पर सवार होकर किया शहर का भ्रमण।
फील्ड में उतरकर कार्य करने की कार्यप्रणाली एवं सख्त एक्शन से दिखने लगा है व्यवस्थाओं में सुधार। फील्ड पर उतरकर काम करने की कार्यप्रवृत्ति को बढा रहे हैं आगे।

डीएम ने संभाला देहरादून शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिम्मा, यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने को सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह
शहर में प्रमुख चौराहों का सौर्न्यीकरण करने तथा जिन चौराहों को विकसित किया जा सकता है उनको विकसित करने के दिए निर्देश
पल्टन बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में छोटी-2 पार्किंग की संभावनाओं को तलाशने के दिए निर्देश।
पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक पर पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट बनानेे के दिए निर्देश।
सड़कों को जाम से निजात दिलाने खुद सड़क पर उतरे डीएम, जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश
शहर की सड़कों में जलभराव की स्थिति का भी लिया जायजा
जनमानस के सुझाव और सम्मानित जनप्रतिनिधियों की राय के उपरांत ही आगे की कार्ययोजना की जाएगी तैयार
शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्य कर रही एजेंसियों को दी हिदायत, पहले पूर्व की खुदी सड़कों को दुरुस्त करे सभी एजेंसियां, आगे के कार्यों की तभी मिलेगी अनुमति, खामियां मिली तो नपेंगे जिम्मेदार।
देहरादून दिनांक 15 सितम्बर 2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घंटाघर पंहुचे, यंहा उन्होंने जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु संभावनाएं देखी। उन्हांने घंटाघर से पैदल पल्टन बाजार का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए, वहीं पार्किंग हेतु छोटे-2 स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर में जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को हिदायत दी कि शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों को पहले ठीक करें, आगे के कार्यों की तभी मिलेगी अनुमति। सड़कों में जलभराव गढ्ढो की शिकायतों पर सम्बन्धितों को चेताया सड़क दुरूस्त करें, नही तो होगी कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने घंटाघर से बिंदाल चौक, बल्लुपुर चौक, बल्लीवाला चौक का निरीक्षण करते हुए यातायात समस्या, पार्किंग एवं जलभराव की स्थिति जानी तथा इसमें सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। शहर की यातायात समस्या, जलभराव, सड़कों के गढ्ढे आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु 04 जोन में बांटा गया, जिन पर जिलाधिकारी कभी भी निरीक्षण किया जाएगा इसके लिए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। चौराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य करने को भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक में पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए साथ ही पल्टन बाजार में महिलाओं हेतु अलग से टायलेट बनाने को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
