देहरादून- प्रदेश में गृह परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है ऐसे में पढ़ाई का हाल जानने पहुंचे शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी औचक निरीक्षण करने के लिए राजधानी के स्कूलों की ओर निकले तो, वहां हालात देखकर अचंभित हो गए। शिक्षा महानिदेशक जब एक स्कूल में पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने सीईओ देहरादून को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरअसल शिक्षकों के समय पर स्कूल न पहुंचने और स्कूल से गायब रहने की शिकायतों के बाद शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राजधानी के पास के ही स्कूलों को देखने के लिए निरीक्षण किया, जिसमें वह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरवाला पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार पर ही ताला लटका हुआ है। वही बगल में संचालित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चों की फेयरवेल पार्टी थी, जिस कारण वहां के अध्यापक एवं बच्चे की छुट्टी हो गई। जिस पर शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि छात्र-छात्राओं की गृह परीक्षाओं के चलते यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में तय समय से पहले छुट्टी दे दी गई लिहाजा उन्होंने स्कूल की तीनों अध्यापिका उनसे स्पष्टीकरण लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कई स्कूलों में भी हाल बेहाल मिले जिसके बाद शिक्षा महानिदेशक ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
