पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में भाजपा को लगा झटका, कांग्रेस को मिली मजबूती, पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

देहरादून पिथौरागढ़ से पूर्व भाजपा नेता श्री धीरज चंद्रा जी ने अपने कई साथियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्री धीरज चंद्रा जी ने देहरादून स्थित डॉ. हरक सिंह रावत के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा संगठन को मजबूत करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. हरक सिंह रावत ने श्री धीरज चंद्रा जी एवं उनके साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो हमेशा आम जनता, युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों से जुड़ रहे हैं। ऐसे में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में शामिल होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री धीरज चंद्रा जी एवं उनके सभी साथी अपने अनुभव, ऊर्जा और जनसेवा की भावना के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता प्रदेश के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनहित की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुए श्री धीरज चंद्रा जी ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर हल्द्वानी से कांग्रेस के ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्री मनोज भट्ट जी भी उपस्थित रहे।
- डॉ हरक सिंह रावत
अध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति
एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट 
