एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त; गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही;
बिना अनुबंधित वाहन से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर एक्शन तय
देहरादून: एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनो से गैस की आपूर्ति की जा रही थी जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी ।
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 19 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17959 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 407 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 36534 तथा व्यवसायिक का 1671 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है। अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा 

