तथ्यों को छिपाकर भर्ती हुए शिक्षक अब होगी कार्रवाई
देहरादून। प्रदेश में पिछले साल हुई प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों की भर्ती में कुछ शिक्षक तथ्यों को छिपाकर भर्ती हो गए। विभाग की ओर से इन शिक्षकों को चयन प्रक्रिया से बाहर करने की तैयारी है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 24 मई 2025 को आयोजित काउंसलिंग में कुछ ऐसे शिक्षक भी शामिल हो गए जिनकी ओर से भर्ती के लिए तथ्यों को छिपाया गया है।
विभाग की ओर से 2017 से 2019 के बीच में ऐसे अध्यापनरत शिक्षकों को डीएलएड कराया गया तो अप्रशिक्षित थे, लेकिन काउंसलिंग में शामिल इन शिक्षकों की ओर से इससे पहले का अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र दिया गया है।
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि ये अभ्यर्थी पहले से टीईटी थे, तो वर्ष 2017-19 में एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण के लिए इनकी ओर से तथ्य को छिपाया है, जो गैरकानूनी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017-19 से पहले के टीईटी प्रथम के प्रमाणपत्र के आधार पर भर्ती में शामिल व चयनित शिक्षकों के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
