अल्मोड़ा। जिले के देघाट क्षेत्र के चिंतोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत हो गई…जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में चार युवक सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद सभी युवकों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दर्शन सिंह और चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल गोपाल सिंह और नरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक ही गांव के दो युवकों की मौत से चिंतोली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
