देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ एक अनोखा जनसंवाद मंच है…जो देशभर में प्रेरणा फैलाने का काम कर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उन लोगों को पहचान मिलती है जो सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधन में उत्तराखंड का उल्लेख करते हैं…जिससे राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आदि कैलाश और हर्षिल जैसे स्थलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों की लोकप्रियता बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
